HomeAccident Newsसड़क हादसे में महिला की मौत, ननद और भांजा घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, ननद और भांजा घायल

-

– हाईवे पर पैदल जा रहे थे तीनों, सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर।

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी ननद और तीन साल का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

 

 

रानीगंज के खशहालगढ़ मीरपुर निवासी अमृतलाल पटेल की 35 वर्षीय पत्नी संगीता अपनी ननद गुड्डन (25) और उसके तीन वर्षीय बेटे वेद के साथ तांत्रिक के पास जा रही थीं। वे तीनों गांव के पास हाईवे पर पैदल चल रहे थे।

इसी दौरान रानीगंज से बादशाहपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया।

गुड्डन और उसके बेटे वेद का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि फरार कार चालक की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सड़क हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts