HomeAccident Newsअज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

-

– टक्कर के बाद दो सौ मीटर तक घसीटा, पुलिस जांच में जुटी।

पीलीभीत। सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटा, जिससे उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

यह घटना कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र की शाही पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई। बरेली जिले के थाना नवाबगंज अंतर्गत ग्राम हुसैनगंज गोटिया निवासी राकेश सिंह (27) पुत्र भूप सिंह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। सोमवार रात जब वह शाही स्टेशन से भोलापुर को जाने वाली सड़क पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार राकेश वाहन के नीचे फंस गया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे काफी दूरी तक सड़क पर घसीटा। गंभीर चोटों के कारण राकेश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर शाही चौकी प्रभारी राकेश गौतम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही बरेली स्थित राकेश के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शाही चौकी प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में राकेश सिंह नाम के युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts