फलता: पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर 21 मई को हुई दोबारा वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती शुरू होते ही यहां से बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा आगे चल रहे हैं। 12वें राउंड में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा 52 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर CPIM के शंभू नाथ कुर्मी हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अब्दुल रजाक मोल्ला चल रहे हैं।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की इस सीट पर दोबारा वोटिंग करवाई गई थी, जिसके नतीजे आज सामने आ जाएंगे। दरअसल 29 अप्रैल को जब इस सीट पर चुनाव हुआ था तो कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग करवाने का आदेश दिया था।
फलता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी। इस दौरान शानदार वोटिंग परसेंटेज सामने आया था और यहां 86 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।