Homeउत्तर प्रदेशMeerutमजदूरी मांगना पड़ा भारी: युवक को घेरकर पीटा, बचाने आए भाई पर...

मजदूरी मांगना पड़ा भारी: युवक को घेरकर पीटा, बचाने आए भाई पर भी हमला, मां अस्पताल लेकर पहुंची।

-

मजदूरी मांगना पड़ा भारी: युवक को घेरकर पीटा, बचाने आए भाई पर भी हमला, मां अस्पताल लेकर पहुंची।


मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन में काम के बकाया रुपये मांगने पहुंचे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये देने के बजाय युवक पर कई लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भाई को बचाने पहुंचे युवक के भाई को भी आरोपियों ने पीट दिया। दोनों भाइयों के घायल होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मां मौके पर पहुंची और घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, समर गार्डन निवासी मंगती पत्नी यासीन का बेटा हसीन वेल्डिंग का काम करता है। आरोप है कि उसने इलाके के सोनू के यहां करीब दो महीने काम किया था। उसकी मजदूरी के करीब 31 हजार रुपये बकाया थे। बुधवार देर रात हसीन अपने मेहनत के रुपये मांगने सोनू के घर पहुंचा था।

परिवार का आरोप है कि बकाया रकम को लेकर बातचीत के दौरान सोनू ने अपने साथियों मोनू, बबन और सोहेल के साथ मिलकर हसीन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। मारपीट में हसीन घायल होकर जमीन पर गिर गया।

शोर सुनकर उसका भाई वसीम मौके पर पहुंचा। उसने जब हसीन को आरोपियों से बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने वसीम को भी निशाना बना लिया। दोनों भाइयों की पिटाई करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल बेटे को मां लेकर पहुंची अस्पताल
मारपीट की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल वसीम की हालत देखकर उसकी मां उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। पीड़ित परिवार ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी दलवीर सिंह के मुताबिक, मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts