Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना में 15 किमी दायरे के ग्रामीणों से टोल टैक्स नहीं

मवाना में 15 किमी दायरे के ग्रामीणों से टोल टैक्स नहीं

-

किसानों-ग्रामीणों के दबाव पर टोल प्रबंधन ने लिया फैसला, एसडीएम-सीओ भी रहे मौजूद


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में भारतीय किसान यूनियन (नरेश चौधरी) के कार्यकतार्ओं और ग्रामीणों के साथ सोमवार को मवाना थाना में हुई बैठक में टोल टैक्स प्रबंधन ने एक महत्वपूर्ण आश्वासन दिया है। इसके तहत, टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामवासियों से अब कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

यह बैठक मवाना के एसडीएम संतोष कुमार सिंह और सीओ पंकज लावियाना की मौजूदगी में हुई। इसमें टोल टैक्स मैनेजर बादल और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टोल प्लाजा के चारों ओर 15 किलोमीटर की परिधि में क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा।

यह निर्णय कुछ दिनों पहले टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज की घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत का परिणाम है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।

भारतीय किसान यूनियन (नरेश चौधरी) के अनुसार, टोल मैनेजर बादल ने बैठक में कहा कि आज के बाद किसी भी क्षेत्रवासी और ग्रामीण से टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के चारों ओर के दायरे में कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। नरेश चौधरी ने बताया कि पिछली घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर इस मुद्दे को सुलझाया गया है।

इस बैठक में यूनियन के सभी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में लिया गया यह निर्णय क्षेत्र में शांति बनाए रखने और ग्रामीणों को यात्रा में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts