HomeAccident Newsकार और रोडवेज बस की भिड़ंत में तीन घायल

कार और रोडवेज बस की भिड़ंत में तीन घायल

-

गोंडा-बहराइच हाईवे पर शाहवपुर नहर के पास हुआ हादसा, घायल अस्पताल में भर्ती


बाराबंकी। गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे कार और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा शाहवपुर नहर के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें अंकित वैश्य की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बहराइच निवासी राकेश वैश्य, अंकित वैश्य और शक्ति वैश्य कार से लखनऊ से बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान शाहवपुर नहर के पास उनकी कार की बाराबंकी रोडवेज बस से टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए, जिनमें अंकित वैश्य को गंभीर चोटें आईं।

आमने-सामने की भिड़ंत में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए, जिनमें अंकित वैश्य को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित वैश्य को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में रोडवेज बस में सवार किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मसौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts