HomeAccident Newsसड़क दुघर्टना में बाइक सवार प्रधान की मौत

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार प्रधान की मौत

-

सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, पास पड़ी मिली क्षतिग्रस्त बाइक


शाहजहांपुर। राजपुर नगला के प्रधान बुधवार रात खून से लथपथ शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें परशुरामपुरी सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर प्रधान की क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली।

परिजनों के अनुसार प्रधान पैदापुर गांव से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान परशुरामपुरी-बुधवाना मार्ग पर पैदापुर गांव के मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क किनारे गड्ढे के पास जा गिरे। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर राजपुर नगला निवासी अवधेश यादव (33) अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह पत्नी पूनम (30) बेटी जान्हवी (14), पल्लवी (8), बेटे कौशल (7) और विकास (5) के साथ रहते थे।अवधेश पहली बार प्रधान बने थे।

बुधवार को पैदापुर में कोई जरूरी काम बताकर घर से निकले थे। पत्नी से कहा था शाम तक लौट आएंगे। लेकिन रात तक वापस नहीं आए। देर रात उनके एक्सीडेंट की खबर मिली। घटनास्थल के पास अवधेश की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों और टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

मृतक के भाई जगदीश सिंह ने बताया कि अवधेश बुधवार दोपहर 3 बजे बाइक से किसी काम से निकले थे। उसके बाद घर नहीं आए। रात 10 बजे उनके पास फोन आया और कहा कि अवधेश का एक्सीडेंट हो गया है। पैदापुर मोड़ के पास अवधेश लहूलुहान हालत में मिले थे उनकी बाइक भी छतिग्रस्त थी। अभी ये पता नहीं चल पाया कि उनकी बाइक को कौन से वाहन ने टक्कर मारी है।

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि परशुरामपुरी थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान खून से लथपथ हालत में मिले थे। उनको अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts