HomeCRIME NEWSमवी गांव में लाखों के जेवरात चोरी

मवी गांव में लाखों के जेवरात चोरी

-

चोर चारदीवारी फांदकर घर में घुसे, पुलिस जांच में जुटी


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मवी गांव में देर रात एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर चारदीवारी फांदकर घर में घुसे और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया।

गांव मवी निवासी सुशील त्यागी ने पुलिस को बताया कि वे रात में अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर की चारदीवारी फांदकर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी से चार तोले के दो सोने के कड़े और दो जोड़ी चांदी की पायल चुरा लीं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब तीन-चार लाख रुपए बताई जा रही है।

सुबह जब परिवार के सदस्यों ने अलमारी का गेट खुला देखा, तब उन्हें चोरी का पता चला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही परीक्षितगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी सुदीश सिरोही ने जानकारी दी कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts