हापुड़-मेरठ मार्ग पर ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर के बाद गिरा ट्रक
शारदा रिपोर्टर मेरठ। हापुड़ मार्ग पर खरखोदा के निकट सोमवार सुबह एक 14 टायर ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद नाले में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सड़क पर ईंटें बिखर गईं।
यह घटना 8 जून को सुबह करीब 5 बजे गांव लालपुर के पास हुई। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रक (संख्या टीवी 11 डबल डी 2977) मेरठ से हापुड़ की ओर जा रहा था। लालपुर गांव के पास अचानक सेट कुआं कट की ओर से ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक के सामने आ गई। ट्रॉली को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक पूर्व मंत्री स्वर्गीय जयपाल सिंह के फार्म हाउस के सामने नाले में जा घुसा।
हादसे में ट्रक चालक आॅलवेज सिंह घायल हो गए। टक्कर के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिन्हें बाद में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से हटाया गया। खबर लिखे जाने तक इस घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।