HomeTrendingनाले से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नाले से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

-

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, कब्जे में लेकर जांच शुरू


मुरादनगर। बुधवार को अंबेडकर पार्क के पास एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। क्षेत्र के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द खुलासे की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts