HomeCRIME NEWSयुवक की चाकू मारकर हत्या, आंते आईं बाहर

युवक की चाकू मारकर हत्या, आंते आईं बाहर

-

सीने-पेट में किए पांच वार, पहले घेरकर पीटा, मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने गया था


गाजियाबाद। 22 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पहले आरोपियों ने उसे घेरकर पीटा, फिर सीने और पेट पर ताबड़तोड़ 5-6 वार किए। इससे आंतें बाहर आ गईं। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

युवक की पहचान आफताब के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, करीब 6 महीने पहले गुल्ली-डंडा खेलने के दौरान आफताब का एक युवक से विवाद हो गया था। इस दौरान उसने उसे थप्पड़ मार दिया था। तभी आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

मंगलवार रात करीब 11 बजे आफताब अपने एक दोस्त के साथ दूसरे मोहल्ले में निकल रहे मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसकी उन युवकों से कहासुनी हो गई, जिन्होंने पहले उसे धमकी दी थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के 3-4 युवकों ने मिलकर आफताब पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके सीने और पेट पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद साथी गंभीर हालत में आफताब को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना देर रात करीब 11 बजे अंकुर विहार थाना क्षेत्र की है।
ट्रोनिका सिटी के जीवन गेट निवासी आफताब पुत्र मोहम्मद शकील आॅटो चालक था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। आफताब की मां जरीना ने बताया- मंगलवार को मेरा बेटा अपने दोस्त फैज के साथ घर पर ताजिया बना रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले पप्पी और साहिल वहां आए।

दोनों ने आफताब और फैज से कहा कि विजय विहार कॉलोनी में मोहर्रम का जुलूस निकल रहा है, उसमें शामिल होने के लिए चलो। इस पर आफताब ने जाने से मना कर दिया। तब पप्पी ने कहा कि वहां के लोग दावत देकर गए हैं, नहीं जाओगे तो बेइज्जती हो जाएगी। इसके बाद आफताब और फैज उनके साथ विजय विहार कॉलोनी चले गए। वहां नदीम और उसके छोटे भाई ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर मेरे बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

अफताब के दोस्त फैज ने बताया- विजय विहार में निकल रहे मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने के लिए दावत आई थी, लेकिन हमारा वहां जाने का मन नहीं था। हम दोनों घर पर ताजिया का गुंबद तैयार करने में जुटे थे। तभी पप्पी और साहिल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वहां से बुलावा आया है, नहीं जाओगे तो लोग नाराज हो जाएंगे। इसके बाद हम उनके साथ विजय विहार चले गए।

वहां पहुंचने पर ढोल-नगाड़े बज रहे थे। इसी बीच अफताब ने मुझसे कहा कि ढोल बंद करा दो, नहीं तो लड़ाई हो जाएगी। मैं ढोल बंद कराने चला गया। तभी पप्पी और साहिल भागते हुए आए और बोले कि आफताब को चाकू मार दिया गया है। हम भागते हुए कॉलोनी के बाहर अंडरपास तक पहुंचे। वहां से 2-3 लड़के भागते हुए दिखाई दिए। हमने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए।

बाद में पता चला कि अंडरपास के पास 8-9 लड़के पहले से मौजूद थे। साहिल ने अफताब से कहा था कि जो भी विवाद है, बैठकर सुलझा लो। इसी दौरान पीछे से नदीम ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। वहां मौजूद एक युवक अफताब को बाइक से दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts