HomeTrendingस्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग

स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग

-

 चार दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू, 30 लाख के नुकसान का दावा


गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में चिरौरी रोड स्थित एक स्टेशनरी और किताबों की दुकान में बुधवार सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से आसपास की कई दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

चिरौरी रोड पर विनीत शर्मा की स्टेशनरी और किताबों की दुकान है। दुकान में स्कूलों की कॉपी, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री रखी हुई थी। नए सत्र को देखते हुए बड़ी मात्रा में सामान का स्टॉक भी किया गया था।

विनीत शर्मा ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने तक दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल कूलिंग का काम किया जा रहा है।

आग में दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने करीब 30 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। उनका कहना है कि वर्षों की मेहनत से खड़ा किया कारोबार इस हादसे में बर्बाद हो गया। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts