नशे में डंपर चालक का दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर खूनी तांडव, 200 मीटर तक घसीटा
शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा के पास शनिवार को शराब के नशे में धुत डंपर चालक ने तेज रफ्तार में जमकर कहर बरपाया।डंपर ने पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद सामने खड़ी टाटा टियागो कार को टक्कर मारकर करीब 200मीटर तक घसीटता ले गया।
हादसे के दौरान कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। उनकी आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने डंपर का पीछा किया और चालक को रोक लिया।हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची क्यूब हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन की मदद से डंपर को हटवाया और सभी घायलों को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार,वसुंधरा गाजियाबाद निवासी रोहित अपनी पत्नी साक्षी और अन्य साथियों के साथ मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में शामिल होकर गाजियाबाद लौट रहे थे। काशी टोल प्लाजा पार करने के बाद करीब आधा किलोमीटर आगे उन्होंने अपनी टाटा टियागो कार एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी कर दी परिवार के लोग बाथरूम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से दिल्ली जा रहे तेज रफ्तार खाली डंपर ने पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
इसके बाद डंपर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 200मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। अचानक हुए हादसे से कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद वाहन चालकों ने डंपर का पीछा किया और चालक को रोक लिया।हादसे में रोहित,उनकी पत्नी साक्षी,कजल,नीतू, हेमलता और मुर्तजापरी घायल हो गए। सभी घायल वसुंधरा, गाजियाबाद के निवासी बताए गए हैं।
सूचना मिलते ही क्यूब हाईवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।टीम ने क्रेन की मदद से डंपर को सड़क किनारे कराया और घायलों को तत्काल सुभारती अस्पताल पहुंचाया।डंपर चालक हिरासत मेंहादसे के आरोपी डंपर चालक की पहचान अमित पुत्र सुभाष निवासी गांव कनेडी,मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
आरोप है कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में धुत था। परतापुर थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी डंपर चालक अमित को हिरासत में ले लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगेकी कार्रवाई की जाएगी।