HomeTrendingअनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन लोग घायल

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन लोग घायल

-

शिवाला कलां क्षेत्र में सुबह हुआ हादसा, घायल हायर सेंटर रेफर किए गए


बिजनौर। नूरपुर ब्लॉक के शिवाला कलां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे गांव फीना के पास धनौरा-फीना मार्ग पर बेलबाबा पुलिस चौकी से कुछ आगे हुई। मुरादाबाद जनपद के दुलापुर ठाकुरद्वारा निवासी वाजुल कमर (पुत्र कयामुद्दीन), सुरजनगर ठाकुरद्वारा निवासी शाहरुख (पुत्र हुसैन) और सुआवाला अफजलगढ़ निवासी वसीम दिल्ली की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सीएचसी नूरपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts