HomeTrendingमहिला रेसलर ने थाने में खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

महिला रेसलर ने थाने में खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

-

फौजी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस द्वारा अब तक कार्रवाई न होने से किया आत्मदाह


बिजनौर। कोतवाली शहर थाने में रविवार रात एक महिला रेसलर ने इंस्पेक्टर के चैंबर में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। घटना रात 10:45 बजे की है। आग लगते ही महिला रेसलर जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी और इधर-उधर भागने लगी। इस दौरान चैंबर के पर्दों में भी आग लग गई, जिससे थाने में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। फिलहाल, महिला रेसलर की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी है।पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला रेसलर का फौजी से प्रेम संबंध था। आरोप है कि फौजी ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी।
हालांकि, आरोपी फौजी ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है, जिस वजह से पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। इससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। इस मामले में एसपी अभिषेक झा ने थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमर सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

महिला की उम्र 25 साल है। उसने ट.रू की पढ़ाई की है और वह रेसलिंग भी करती है। उसके पिता होमगार्ड थे। काफी समय पहले डीएम आवास पर हुए गोलीकांड में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी नरेश कुमार से कर ली। युवती का एक भाई भी है।

बताया जा रहा है कि तीन साल पहले महिला रेसलर की बिजनौर के रहने वाले फौजी सौरभ से सरस्वती विद्या मंदिर में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों काफी करीब आ गए। सौरभ ने महिला रेसलर से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया।

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि युवती ने पहले सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सौरभ ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है।

महिला रेसलर रविवार दोपहर अपनी मां के साथ शहर कोतवाली आई थी। वह पुलिस से लगातार सौरभ पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाकर घर भेज दिया था। इसके बाद वह रविवार रात फिर थाने पहुंची और फौजी की गिरफ्तारी की मांग करने लगी।

जब पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी, तो उसने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने आग बुझाकर रेसलर को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक झा और एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह तत्काल कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि महिला करीब 60% तक झुलसी है। फिलहाल उसका मेरठ में इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला है कि महिला को उसके सौतेले पिता नरेश ने ही तेल की बोतल लाकर दी थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts