Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

Meerut: मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

-

– समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर आयोजित किया कार्यक्रम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस अवसर पर उनके समर्थक, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकतार्ओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के द्वारा किए गए कार्यों को याद भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट थे और इस दौरान उनका निधन हो गया था।

उन्होंने कहा कि, मुलायम सिंह यादव (22 नवम्बर 1939 – 10 अक्टूबर 2022) भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। यादव भारत के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। नेताजी और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपनी राजनीतिक यात्रा बहुत ही संघर्षपूर्ण तरीके से शुरू की। वे शुरू में कांग्रेस के नेता रहे, लेकिन बाद में अपने राजनीतिक विचारों को लेकर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू किया।
उन्होंने हमेशा गरीब, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनके जीवन की खास बात यह थी कि, उन्होंने राजनीति को जनता से जोड़ा रखा और जमीन से जुड़े रहकर ही राजनीति की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts