HomeEducation Newsरघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में कंपनी सी ने जीता दी बेस्ट...

रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में कंपनी सी ने जीता दी बेस्ट आर्म्ड ड्रिल अवार्ड

-

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में एनसीसी विभाग द्वारा कैडेट्स में अनुशासन, एकरूपता, नेतृत्व क्षमता, समन्वय एवं सैन्य कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेजर डॉ. पूनम लखनपाल सर्वश्रेष्ठ आर्म्ड ड्रिल स्क्वॉड 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की चारों एनसीसी कंपनियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 125 कैडेट्स उपस्थित रहे।
यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी की प्रेरणा एवं संरक्षण तथा एनसीसी प्रभारी मेजर अंजुला राजवंशी मैम के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में मेजर डॉ. पूनम लखनपाल मैम (पूर्व एएनओ), हवलदार निर्भों सिंह तथा पूर्व एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर आफिसर समहिया एवं अंडर आफिसर शिवानी उपस्थित रहे। निर्णायकों ने कैडेट्स के ड्रिल प्रदर्शन, अनुशासन, हथियार संचालन में एकरूपता, कमांड, तालमेल एवं समर्पण का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में चारों कंपनियों के कैडेट्स ने पूरे उत्साह, जोश एवं अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद कंपनी सी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दी बेस्ट आर्म्ड ड्रिल अवार्ड का खिताब अपने नाम किया। कंपनी सी का नेतृत्व अंडर आफिसर प्रीति द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में कंपनी के कैडेट्स ने उत्कृष्ट सामूहिक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मेजर डॉ. पूनम लखनपाल ने सभी प्रतिभागी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीतना ही सबसे महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि उसमें भाग लेना भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर साहस, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का परिचय दिया है। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और निरंतर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य प्रशिक्षण के प्रति रुचि विकसित करना, टीम भावना को मजबूत करना तथा उनमें नेतृत्व एवं जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सैन्य जीवन के महत्वपूर्ण गुणों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करती हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts