Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले पर हो सख्त कार्रवाई, आम आदमी...

मेरठ: न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले पर हो सख्त कार्रवाई, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन

-

– आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता और मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य न्यायधीश पर जूता फेंकने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

अंकुश चौधरी ने कहा कि, मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का यह प्रयास न केवल देश के सर्वोच्च न्यायिक पद का घोर अपमान है, बल्कि यह भारत के संविधान, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि, यह घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र प्रतीत होती है, जिसके पीछे भाजपा सरकार और उसकी मातृ संस्था आरएसएस की गहरी भूमिका है, जो समाज में घृणा और जातिगत वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रही हैं।

अंकुश चौधरी ने कहा कि, ये अब स्पष्ट हो गया है भाजपा की संदिग्ध चुप्पी और खुला संरक्षण ऐसी घटना करने वाले लोगों को है। आम आदमी पार्टी इस गंभीर संवैधानिक अपमान पर भाजपा सरकार और उसके शीर्ष नेताओं की संदिग्ध चुप्पी अत्यंत चिंताजनक है। सीजेआई के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अजीत भारती को पुलिस थाने से छुड़वाकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अपने साथ ले जाना इस बात का प्रमाण है कि इस पूरी नफरती कार्रवाई को सरकारी संरक्षण प्राप्त है।
कई वीडियो में दलितों के ऐतिहासिक अपमान का मजाक उड़ाया गया है, जो न्यायपालिका की गरिमा और समाज के कमजोर वर्गों के सम्मान पर सीधा प्रहार है। इसलिए हमारी मांग है कि, मुख्य न्यायाधीश पर हमला करने वाले व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, भूप सिंह, सचिन वाल्मीकि, हेम कुमार, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, जीएस राजवंशी, तरीकत पवार, मनोज शर्मा, हर्ष वशिष्ठ, यासीन मलिक, अशफाक अंसारी, रंजना तिवारी, फुरकान त्यागी, एसके शर्मा, सलीम मंसूरी, सलमा, कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts