HomeTrendingट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

-

बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर


हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे जा घुसी है, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसा मुस्करा थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्राली के नीचे घुस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मौके की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार 100 के आसपास रही होगी। साथ ही दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुस्करा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक महोबा जनपद के निवासी हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts