HomeTrendingखड़ी कार को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

खड़ी कार को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

-

एक गंभीर रूप से घायल, टक्कर के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे, खाई में जा गिरी


फरुर्खाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दयानंद इंटर कॉलेज के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक मारुति सुजुकी कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारुति सुजुकी कार दयानंद इंटर कॉलेज के पास खड़ी थी। पीछे से आए डंपर ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही अमृतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई खूबेलाल और दीवान एंजिल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला।

उन्हें तत्काल उपचार के लिए राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया। घायलों में गंगा भारती उर्फ रामू बाबा, निवासी नगरिया चौराहा, हनुमान मंदिर के पीछे जनपद मैनपुरी, और उनके साथी घुरू शामिल थे। राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने रामू बाबा को मृत घोषित कर दिया।

राजेपुर सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. बृजेश मिश्रा ने बताया कि रामू बाबा को मृत घोषित कर दिया गया है और घुरू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts