HomeTrendingट्रेनिंग से लौट रहे तीन थाना प्रभारी समेत चार लोगों की मौत

ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थाना प्रभारी समेत चार लोगों की मौत

-

बेगूसराय में कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मारी


पटना। बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पर सवार तीन थाना प्रभारी और एक गाड़ी चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास की है। मृतकों की पहचान साजन पासवान रतवारा थाना प्रभारी, नीरज कुमार बेलारी थाना प्रभारी, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र आरर थाना प्रभारी एवं ज्योतिष कुमार प्राइवेट कार चालक के रूप में की गई है।

सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है। बताया जा रहा है कि पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गया और ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई। तीन पुलिस अधिकारी समेत चार लोगों कि मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

वहीं, इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि देर रात ये एक्सीडेंट हुआ है। इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिसमें तीन पुलिस आॅफिसर शामिल हैं। मधेपुरा पुलिस के सर्विंग एसएचओ और ड्राइवर की भी मौत हुई है। साहेबपुर कमाल के हाईवे पर ट्रेनिंग से लौट रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है। इन्वेस्टिगेशन जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts