HomeAccident Newsतेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर

-

लोगों के चिल्लाते ही गाड़ी लेकर भागा, पुलिस सीसीटीवी से कर रही तलाश


ग्रेटर नोएडा। हिट एंड रन का मामला सामने आया है। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने 4-5 छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में छात्रों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में कार छात्रों को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस अब वीडियो और आसपास लगे उउळश् कैमरों की मदद से कार और चालक की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ने के लिए टीमें लगाई हैं। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts