HomeAccident Newsफर्नीचर कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

फर्नीचर कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

-

तीन गाड़ियों ने 40 मिनट में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका


नोएडा। थाना फेज-1 स्थित डी-163 सेक्टर-10 राज एक्सप्रेस फर्नीचर कंपनी में शुक्रवार रात आग लग गई। आग लगने से लाखों का मॉल जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी दमकल की विभाग को दी। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन गाड़ियों को तत्काल भेजा गया।

आग को सीमित किया गया और करीब 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग में कोई फंसा नहीं है और न ही कोई जनहानि है। सीएफओ ने बताया कि आग की वजह कोई ज्वलनशील पदार्थ या शॉट सर्किट हो सकती है।

आग के कारणो की जानकारी की जा रही है। आग फर्नीचर कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर लगी। जिसमें तैयार मॉल था। ऐसे में लाखों रुपए के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिस दौरान आग लगी यातायात भी चल रहा था। ऐसे में पहले यातायात को रोका गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया की आग आसपास की कंपनी तक न जाए इसके लिए निरंतर आसपास की पानी पर भी छिड़काव किया गया। आग के दायरे को सीमित किया गया जिसके बाद आग को बुझा दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts