HomeCRIME NEWS25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

-

गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद


बुलंदशहर। नरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश धनेश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब 4 बजे वाजिदपुर बंबे के पास हुई। नरौरा पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने बाइक से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सीओ मधुप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धनेश शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और बिजली चोरी समेत गंभीर धाराओं में 21 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, धनेश नरौरा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। नरौरा पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts