HomeAccident Newsधान लेकर जा रहा ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे पलटा

धान लेकर जा रहा ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे पलटा

-

जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा


नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे धान से भरा एक ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे पलट गया। यह हादसा ईकोटेक-1 कोतवाली इलाके में हुआ। गनीमत रही कि ट्रक ज्यादा नीचे नहीं गिरा, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, धान से भरा ट्रक आगरा से आ रहा था और यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जा रहा था।

शनिवार सुबह ईकोटेक-1 इलाके में ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक बेकाबू हो गया और एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि ट्रक रेलिंग से कुछ ही दूरी पर नीचे पलटा था। अगर वह ज्यादा गहराई में गिरता तो हादसा और गंभीर हो सकता था। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts