HomeAccident Newsएंबुलेंस ने तीन साल के मासूम को रौंदा, मौत

एंबुलेंस ने तीन साल के मासूम को रौंदा, मौत

-

– शादी समारोह में शामिल होने आया था, खेलते हुए अचानक सड़क पर आया।

श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बीरंगज बाजार में बीती रात एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बालक की पहचान बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र स्थित भक्तापुर निवासी तीन वर्षीय सैफुल्ला पुत्र मुनीम अहमद के रूप में हुई है। सैफुल्ला अपने माता-पिता के साथ बीते शुक्रवार को बीरंगज बाजार आया था। वह मेराज अहमद के घर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था।

 

 

बीती रात शादी समारोह के दौरान परिजन और रिश्तेदार कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी बीच मासूम खेलते हुए अचानक सड़क पर आ गया। परिजनों का आरोप है कि उसी समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर मल्हीपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया है कि शादी समारोह स्थल के पास से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर का मार्ग गुजरता है, जिससे इस रास्ते पर एंबुलेंस का आवागमन अक्सर होता रहता है। हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

इस घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिवार सदमे में है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts