Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में ब्रिज चैंपियनशिप आज से शुरू

मेरठ: एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में ब्रिज चैंपियनशिप आज से शुरू

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एलेक्जेण्डर एथैलेटिक क्लब मेरठ का 12वीं आमन्त्रण ब्रिज टूनार्मेंट एवं उत्तर प्रदेश की 54 वीं ब्रिज चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 22 मई से 24 मई तक एलेक्जेण्डर एथैलेटिक क्लब मेरठ मे मेरठ ब्रिज एसोशियेशन तथा एलेक्जेण्डर एथैलेटिक क्लब, मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। यह आयोजन ब्रिज एसोशियेशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में किया जा रहा है।

 

Alexander Athletic Club

 

टूनार्मेन्ट का शुभारम्भ मुकुल गोयल सेवानिवृत डीजीपी यूपी के द्वारा 22 मई को प्रात: 10 बजे किया गया। पुरस्कार वितरण दिनांक 24 मई को शाम 5 बजे संजय कुमार सचिव एलेक्जेण्डर क्लब मेरठ द्वारा किया जायेगा।

इस टूनार्मेंट मे निम्नलिखित ट्रॉफीज प्रदान की जायेगी। उत्तर प्रदेश की ट्रॉफी. सर्वोत्तम डुप्लीकेट इवेंट की यू पी की टीम को स्वर्गीय श्री राम अग्रवाल मैमोरियल ट्रॉफी। सर्वोत्तम पेयर को यूपी की जे के लोहिया ट्रॉफी स्विस लीग के विजेता को स्वर्गीय माधो प्रसाद मैमोरियल ट्रॉफी। एक वर्ष में सब से अधिक मास्टर प्वाईंट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को वी के चौबे मैमोरियल ट्रॉफी।

उत्तर प्रदेश से बाहर की सर्वोत्तम टीम को स्वर्गीय डा जे एस कोठीवाल मैमोरियल ट्रॉफी। सिल्वर विजेता ट्राफी वी सी अग्रवाल ट्रॉफी। मेरठ की ट्रॉफीज डुप्लीकेट इवेंट की सर्वोत्म टीम को श्रीमति निमिता अग्रवाल मैमोरियल ट्रॉफी। सर्वोत्तम पेयर को एलेक्जेण्डर क्लब ट्रॉफी।

इस टूनार्मेन्ट मे उत्तर प्रदेश, उत्तराँचल, दिल्ली, हरियाणा, चन्डीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि प्रदेशों से लगभग 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन प्रदेशों के अधिकतर कुशल खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में शामिल होने की आशा है।

पुलक गर्ग अध्यक्ष मेरठ ब्रिज एसोसियेशन, सीपी अग्रवाल, संजय जैन सचिव, मेरठ ब्रिज एसोसियेशन, अमन अग्रवाल आदि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts