Homeउत्तर प्रदेशBijnorभीख मांगने के बहाने घर में घुसे तीन बदमाश, महिला से लाखों...

भीख मांगने के बहाने घर में घुसे तीन बदमाश, महिला से लाखों का सोना लूटा

-

  • अकेली महिला से चाकू की नोक पर लाखों का सोना लूटा
  • चोरी का नया ट्रेंड, भीख मांगने के बहाने घर में घुसे तीन बदमाश,
  • घटना को अंजाम देकर हुए फरार।

बिजनौर। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मंडोरा में भीख मांगने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर में महिला अकेली थी, जबकि उसका पति अमित अपनी बहन का पेपर दिलवाने मुरादाबाद गया हुआ था।

 

 

पीड़िता के अनुसार, तीन बदमाश घर में घुसे, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। बदमाशों ने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर डराया और घर में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवर लूट लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने करीब दस दिन पहले भी गांव में रैकी की थी। उस समय भी वे भीख मांगने के बहाने घर-घर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे थे।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts