Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशNoida: गार्डन गैलरिया मॉल में दो पक्षों में मारपीट, सात लोग हिरासत...

Noida: गार्डन गैलरिया मॉल में दो पक्षों में मारपीट, सात लोग हिरासत में

-

– पब में डांस को लेकर हुआ था झगड़ा।

नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के गार्डन गैलरिया मॉल में शुक्रवार रात एक पब के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद पब में डांस करने को लेकर शुरू हुआ। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक-दूसरे से मारपीट करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

 

 

पुलिस के मुताबिक, मॉल स्थित एक पब में डांस करने के दौरान दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पब से बाहर निकलते ही बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक हंगामा चलता रहा।

घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। वीडियो में युवक एक-दूसरे को धक्का देते, मुक्के मारते और फ्लोर पर गिराते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि गार्डन गैलरिया मॉल में पहले भी मारपीट और हंगामे की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसको लेकर पुलिस समय-समय पर सख्ती के दावे करती रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts