Homemausamहोली पर गर्मी से रही राहत, लेकिन अब बढ़ेगी आफत

होली पर गर्मी से रही राहत, लेकिन अब बढ़ेगी आफत

-

– सुबह के समय ठंडी हवाओं के बाद दोपहर में बढ़ रहा तापमान और गर्म हवा का झोंका।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रंगों के पर्व होली के बाद अब तापमान में लगातार वृद्धि होती दिखाई दे रही है। रविवार जहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वहीं सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगले 72 घंटों में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे दिन में पारा 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जहां मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 31.1 एवं 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी रविवार को 17.7 रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है। दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 5.0 और 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। इससे पहले दिन-रात के तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज हो रहे थे।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। तेजी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। दो-तीन दिन की राहत के बाद मेरठ में तेजी से गर्मी दस्तक दे सकती है। मेरठ में मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी का अहसास बढ़ने लगा था। अब होली के पर्व के बाद दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया।

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, मौसम में अभी भी बदलाव की संभावना बनी हुई है। वहीं, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि, राजकीय मौसम विज्ञान केंद्र पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सामान्य रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts