HomeBiharसम्राट चौधरी के बिहार के सीएम बनने की चर्चा

सम्राट चौधरी के बिहार के सीएम बनने की चर्चा

-

– नीतिश कुमार के बेटे बनेंगे डिप्टी सीएम।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इसके बाद सम्राट चौधरी के नए सीएम बनने की चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के बेटे निशांत को भी डिप्टी सीएम के लिए मना लिया गया है और वे बिहार के नए डिप्टी सीएम बनेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहले कुछ समय संगठन में काम करना चाहते थे, फिर सरकार का हिस्सा बनना चाहते थे. लेकिन उनको डिप्टी सीएम के लिए मना लिया गया है। उनके साथ ही विजय चौधरी भी डिप्टी सीएम बनेंगे। इस तरह से बिहार में फिर से दो डिप्टी सीएम होंगे। आज शाम नए सीएम और डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान होने की संभावना है।

 

 

भाजपा बिहार में पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है, इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का फैसला लिया जाएगा। नीतीश कुमार अब राज्यसभा में नजर आएंगे और उनके दिल्ली जाने के फैसले से अब बिहार में सत्ता की बागडोर बीजेपी के हाथों में होगी और राज्य में पहली बार पार्टी का मुख्यमंत्री होगा। सम्राट चौधरी के सीएम बनने की चर्चा तेज है और जानकारी के मुताबिक उन्हें सीेम बनाया जा सकता है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी ने एएनआई के हवाले से बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को दोपहर तीन बजे पार्टी कार्यालय में होगी, जिसमें दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक होगी, जहां विधायक दल के नेता का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बिहार को 15 अप्रैल तक नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिक, आज सीएम और डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद कल यानी बुधवार को सिर्फ उट और डिप्टी उट के शपथ होने की ज्यादा सम्भावना है। यदि कल मंत्रियों का शपथ नहीं होगा तो मंत्रियों का शपथ मई के पहले सप्ताह में होने की सम्भावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts