Homeउत्तराखंडDehradunपीएम ने किया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का उदघाटन

पीएम ने किया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का उदघाटन

-

– एलिवेटेड रोड पर प्रधानमंत्री का रोड शो हुआ।

देहरादून। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी। सहारनपुर के गणेशपुर में प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतर चुका है। यहां से कार से अब प्रधानमंत्री एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले हैं।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर पीएम मोदी आज तीन राज्यों को सौगात देंगे। सीएम धामी मां डाट काली मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं। डाट काली मंदिर में पीएम मोदी करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से हेलिकॉप्टर से वे सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। 11:10 पर एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखा। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व लोक कलाकार और बच्चे देहरादून गढ़ी कैंट कैनाल रोड पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली‑देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने परियोजना की प्रगति और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिल्ली‑देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

यह इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नई गति देने के साथ‑साथ पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है। इसके जरिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। देहरादून, मसूरी और चारधाम यात्रा आसान होगी। यमुना एक्सप्रेसवे, एनएच और 10 से ज्यादा स्टेट हाईवे से सीधा कनेक्शन है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts