Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर व्यापार मंडल ने मेरठ एसएसपी...

Meerut News: व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर व्यापार मंडल ने मेरठ एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल बुधवार को मेरठ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। मंडल ने हाल ही में हुई व्यापारी सुरक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई और जिम्मेदार अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों का कहना था कि व्यापारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे व्यापारिक वर्ग में भय का माहौल है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में व्यापारी सुरक्षा को लेकर कई सुझाव दिए गए थे, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। कई व्यापारियों ने शिकायत की है कि उनके प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं, जबकि पुलिस गश्त व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है।

मंडल ने हाल ही में लोहियानगर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक व्यापारी की गोली लगने से मौत हो गई थी। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में विवेचना अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं और निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है।

व्यापार मंडल ने मांग की कि व्यापारी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, संदिग्ध तत्वों की निगरानी बढ़ाई जाए और जिन मामलों में विवेचना लंबित है, उन्हें शीघ्र निपटाया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts