HomemausamMeerut Weather News: वेस्ट यूपी में तापमान में वृद्धि, 40 के पार...

Meerut Weather News: वेस्ट यूपी में तापमान में वृद्धि, 40 के पार पहुंचेगा पारा

-

– अगले कुछ दिनों में तेजी से पारा बढ़ने के साथ ही चलेंगी गर्म हवाएं


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मौसम फिर से गर्म होने लगा है। दिन व रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को दिन का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। अगले एक-दो दिन में तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार हैं। मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा।

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई और मौसम खुशनुमा हो गया था, लेकिन रविवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ रहा। दिन में तेज धूप व गर्म हवा का असर रहा। दोपहर में बाजारों में रौनक कम रही।

सोमवार सुबह से ही सूरज की तपिश काफी तेज रही। जिस कारण तापमान सुबह से ही तेजी के साथ चढ़ना शुरू हो गया। दोपहर बात गर्मी अपने पूरे प्रचंड वेग पर थी। जिसका कारण तापमान 40 के पास पहुंचना रहा।

चौधरी चरण सिंह वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई भी फिर से बढ़ने लगा है। एक्यूआई स्तर बढ़कर 129 दर्ज किया गया।

गंगानगर में 120, जयभीमनगर का 152, पल्लवपुरम का 116, दिल्ली रोड 135, बेगमपुल 127 एक्यूआई दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम अभी
एक-दो दिन शुष्क रहेगा और तापमान के साथ गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts