Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बुद्ध पूर्णिमा पर कहीं भंडारा तो कहीं विचार गोष्ठी, पूरे शहर...

मेरठ: बुद्ध पूर्णिमा पर कहीं भंडारा तो कहीं विचार गोष्ठी, पूरे शहर में कई जगह हुए आयोजन

-

– गंगा स्नान जाने वालों की भी रही भीड़


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने धार्मिक विश्वास के साथ पूजा अर्चना के साथ ही भंडारे आदि का आयोजन किया। राजनीतिक दलों के साथ अन्य संगठनों के लोगों ने भी कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं जनपद के मखदूमपुर और खरखाली गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान भी किया।

एससी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार राजवाल एडवोकेट तथा महामन्त्री रजनीश खजूरी एडवोकेट तथा समस्त एससी अधिवक्ता संघ के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया तथा प्रसाद का वितरण खीर के रूप में किया गया। इस प्रोग्राम में मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष संजय शर्मा तथा महामन्त्री राजेन्द्र सिंह राणा और समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।

इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने बुद्ध के निदेर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर समस्त समाज के अधिवक्ता उपस्थित रहे। शेर जमों खाँ, परवेज आलम, कय्यूम खों, मनोज बुटार, आरिफ, नरेश गुर्जर, राजकुमार, दीपक नागर, चन्द्रपाल नागर, सन्दीप वर्मा, सुरेश वर्मा, सुन्दर यादव, करणवीर मलिक, अब्दुल जब्बार खाँ, नीरज कटारिया, भूषण वर्मा, प्रमोद कुमार, सौरभ वर्मा, ब्रजवीर मलिक, सुजाता सिंह, रूबी आदि सम्मिलित रहे।

वहीं दूसरी ओर जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस मौके पर सपा नेताओं ने भगवान बुद्ध के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाई और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह, अहतेशाम इलाही मृदुला यादव, रविंद्र प्रेमी, रजत शर्मा, संगीता राहुल, किशन जाटव, विजयपाल कश्यप, विनोद जाटव, अनिल वर्मा, जितेंद्र रिठानी, कमल गिरी, काकू कश्यप रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts