HomeCRIME NEWSकिशोरी का अपहरण कर किया गैंगरेप, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की

किशोरी का अपहरण कर किया गैंगरेप, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की

-

– पड़ोसी चचेरे दो भाइयों ने दरिंदगी की, मुंह में कपड़ा ठूंसकर उठाया।

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात किशोरी से गैंगरेप हुआ। रात में शौच के लिए घर के बाहर निकली किशोरी को पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाइयों ने अगवा कर किया। अपने घर ले जाकर सभी ने रेप किया। तड़के किसी तरह छूट कर किशोरी घर पहुंची। उसने परिजनों को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

 

 

Kanpur gangrape: एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात 13 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर के बाहर गई थी। देर तक वापस न आने पर उन्होंने घर वालों ने ढूंढना शुरू किया। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह बदहवास हालत में घर पहुंची बेटी ने आपबीती सुनाई। आरोप है कि शौच के लिए निकली उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाइयों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसको अपने घर घसीट ले गए। वहां दो मंजिल पर बने कमरे में दो चचेरे भाइयों ने रेप किया।

पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts