Homepolitics newsपहले अपनी मीट फैक्ट्री देखें, फिर अखिलेश पर बयान दें: योगेश प्रताप...

पहले अपनी मीट फैक्ट्री देखें, फिर अखिलेश पर बयान दें: योगेश प्रताप सिंह

-

– सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर किया पलटवार।

गोंडा। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने गोंडा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान भाजपा नेता संगीत सोम और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने संगीत सोम से कहा- कि वे अखिलेश यादव पर बयान देने से पहले अपनी मीट फैक्ट्री देखें।

 

 

सिंह ने काशी में तोड़फोड़ और प्रयागराज में शंकराचार्य विवाद पर भी गंभीर आरोप लगाए है। भाजपा नेता संगीत सोम द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह संगीत सोम जैसे लोगों पर बयान देना उचित नहीं मानते। उन्होंने कहा कि संगीत सोम भाई अपनी गाय कटती हुई फैक्ट्री पहले देख लें।

योगेश प्रताप सिंह ने सोम को अपना अच्छा मित्र बताया, जो उनके साथ विधायक भी थे जब वह सपा से मंत्री थे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव हारने के बाद लाइमलाइट में रहने के लिए ऐसे बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता।

काशी में कथित तोड़फोड़ को लेकर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एआई से इस तरह की टूटी हुई मूर्ति नहीं बन सकती। उन्होंने पंडित वीरभद्र मिश्र के हवाले से कहा कि काशी का अर्थ है ‘कंकड़-कंकड़ में शंकर’, और शंकर के वास को जिस तरह से तोड़ा गया है, वह उसकी निंदा करते हैं।

प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए विवाद पर सिंह ने कहा कि इसे भी एआई जनरेटेड कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए शंकराचार्य को स्नान नहीं करने दिया गया और पुलिस के सादी वर्दी में मौजूद सिपाहियों ने उन्हें धक्का देकर हटा दिया। सिंह ने इस घटना को भारतीय जनता पार्टी के ‘बहुरूपियापन’ का परिणाम बताया। पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग इस समय सत्ता के मद में चूर हैं, उनके लिए आने वाला समय कतई अच्छा नहीं होगा।

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि संगीत सोम को समाजवादी पार्टी के ही प्रत्याशी ने चुनाव हराया है। पहले वह 8 से 9 फैक्ट्री का जवाब दें, जहां से गाय कटती है। जहां से भैंस कटती है। जहां से मीट का एक्सपोर्ट होता है। पहले उसका जवाब दें। फिर अखिलेश यादव के बारे में बात करें।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब उनकी सीमा से बाहर जा चुके हैं। अब अखिलेश यादव की देश के तीन नेताओं में गिनती होती है। जो मीट फैक्ट्री का नाम है, जिसमें भाई संगीत सोम और उनकी पत्नी डायरेक्टर हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts