Homeमनोरंजन जगतBollywood Newsअभिषेक बच्चन की नई फिल्म का टीजर जारी

अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का टीजर जारी

-


मुंबई। अभिषेक बच्चन इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच खटपट की अफवाहें हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जुलाई महीने से बच्चन परिवार में खटपट की खबरें आना शुरू हुई थीं। ये सब तब शुरू हुआ जब अभिनेता अपने परिवार के साथ अलग और ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे। बस क्या था, दोनों को साथ ना देखकर फैंस हैरान रह गए और इसके बाद ज्यादातर मौकों पर ऐश्वर्या अलग ही नजर आईं। इस बीच अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म का टीजर आ गया है और अभिनेता ने जैसे ही फिल्म का टीजर शेयर किया, फिल्म का टाइटल देख नेटिजंस उनके पीछे पड़ गए।

फिल्म निमार्ता शूजीत सरकार ने बुधवार को अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया। फिल्म का नाम आई वांट टू टॉक है। फिल्म 22 नवंबर को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले इसे 15 नवंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट एक सप्ताह आगे बढ़ा दी गई है।

अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर टीजर शेयर किया।
फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- हम सभी एक ऐसे शख्स को जानते हैं जो बात करने के लिए जीना पसंद करता है। यहां एक ऐसे शख्स की कहानी है जो हमेशा जिंदगी जीने के अच्छे पक्ष को देखता है। चाहे उसके सामने जिंदगी की कोई भी चुनौती क्यों ना हो। ऐसे व्यक्ति को टैग करिए जिसे आप जानते हैं, जो बात करने के लिए जीता है।ह्ण टीजर में कार की डैशबोर्ड पर उनके चेहरे का कार्टून लगा देखा जा सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts