HomeAccident Newsटायर फटने से पलटी कार, 5 की मौत

टायर फटने से पलटी कार, 5 की मौत

-

सिरोही– राजस्थान के सिरोही जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार पलट गई जिससे यह हादसा हुआ। हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर हुआ। कार में सवार लोग जोधपुर जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा आज सुबह करीब 6 बजे सिरोही में नेशनल हाईवे पर सारनेश्वर जी पुलिया के पास हुआ। कार में सवार होकर एक ही परिवार के 6 लोग गुजरात के दाहोद से फलौदी जिले के खारा गांवजा रहे थे। ये लोग दाहोद में रहते थे और दीवाली मनाने गांव आ रहे थे। सारनेश्वर जी पुलिया के पास चलती कार के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद डिवाइडर से टकराने के कारण कार का एक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर फोरलेन हाईवे के दूसरी साइड से होते हुए नाले में जा गिरी।

हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर सिरोही जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के शिकार हुए सभी लोग सैन समाज के थे। इनमें दो महिला और दो पुरुष समेत एक मासूम बच्चा शामिल है। मृतकों की शिनाख्त प्रताप, रामूराम, उषा, पूजा और 11 माह का आशू के रूप में हुई है। वहीं, शारदा नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका इलाज जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts