HomeTrendingसंदिग्ध परिस्थिति में ट्रक चालक का शव मिला

संदिग्ध परिस्थिति में ट्रक चालक का शव मिला

-

प्रयागराज की तरफ जाते समय मैजिक से हुई थी टक्कर, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया


मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित विजयपुर के बरगाहीपुर में शुक्रवार सुबह एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान लवकुश मौर्य (32 वर्ष) पुत्र हरिशंकर, निवासी गोसाईपुर, थाना विंध्याचल के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लवकुश अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, लवकुश मौर्य ट्रक चालक थे और गुरुवार को प्रयागराज की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनके ट्रक की एक मैजिक वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद लवकुश वहां से निकल गए, लेकिन विजयपुर के पांडेपुर चौराहे के पास नवनिर्मित सड़क पर उनका ट्रक फंस गया। इसके बाद वह ट्रक छोड़कर चले गए थे।

गांव के सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्होंने एक व्यक्ति को गंभीर हालत में तड़पते देखा। उन्होंने तत्काल पीआरबी पुलिस को इसकी सूचना दी। पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और घायल को पानी पिलाया। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया और न ही क्षेत्रीय चौकी को तुरंत सूचित किया गया।

शुक्रवार सुबह उसी व्यक्ति का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।

ट्रक मालिक जय प्रकाश पुत्र विजयशंकर ने बताया कि मृतक लवकुश उनके ही गांव का चालक था। उन्होंने बताया कि पांडेपुर चौराहे के पास सड़क में ट्रक फंस जाने के बाद दोनों नीचे उतर गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही विंध्याचल थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह और चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts