HomeTrendingबुलेट सवार जीजा-साले को कंटेनर ने रौंदा, मौत

बुलेट सवार जीजा-साले को कंटेनर ने रौंदा, मौत

-

 आवारा पशु से टकराकर सड़क पर गिरे, कंटेनर चालक को पुलिस ने पकड़ा


श्रावस्ती। गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बुलेट बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के जेतवन इंटर कॉलेज के पास हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना में शामिल कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, रॉयल इनफील्ड (बुलेट) पर सवार दोनों युवक सिद्धार्थ नगर से बलरामपुर होते हुए इकौना की ओर जा रहे थे। जेतवन इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर अचानक आए छुट्टा मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बुलेट सवार सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान लगभग 40 वर्षीय राजेश मिश्रा उर्फ राजन पुत्र रामनरेश मिश्रा, निवासी चकपिहानी, थाना कोतवाली भिनगा, श्रावस्ती और बहनोई टिंकू तिवारी निवासी ग्राम मनीकापुर, थाना पयागपुर, बहराइच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनों बीते 17 जून को सिद्धार्थनगर रिश्तेदारी मे गए थे, वहीं से तीसरे दिन लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजेश मिश्रा अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई भी दिल्ली में व्यवसाय करते हैं, जबकि राजेश भी दिल्ली में रहते हैं और समय-समय पर गांव आकर खेती का काम भी देखते थे। उनके परिवार में माता-पिता और एक 14 वर्षीय बेटी है।बताया गया है कि राजेश तीन दिन पहले अपने बहनोई टिंकू तिवारी के साथ सिद्धार्थनगर स्थित अपने ननिहाल गए थे और गुरुवार को घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।

गांव के लोगों का कहना है कि अभी चार दिन पहले ही राजेश दिल्ली से गांव लौटे थे आज शुक्रवार को फिर उन्हें दिल्ली लौटना था,परिवार के अन्य लोग दिल्ली में थे राजेश के मौत की खबर सुनते ही सभी लोग घर के लिए रवाना हो गए।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कंटेनर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।वहीं घटनास्थल पर शांति व्यवस्था और यातायात सामान्य बना हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts