Homeदेशबाग में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

बाग में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

-

पुलिस ने जांच शुरू की, मौत के कारणों की पड़ताल जारी


बस्ती। दूबौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मसाहा गांव निवासी त्रिभुवन यादव (50) पुत्र वासुदेव यादव का शव दुधाधारी गांव के पास एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह बाग की ओर गए लोगों ने शव देखा, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दूबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चचार्एं हो रही हैं, लेकिन अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

एसओ जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हो सकेगा, कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा और जिज्ञासा बनी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts