HomeTrendingदो घंटे में ढहा दिया सपा जिला कार्यालय

दो घंटे में ढहा दिया सपा जिला कार्यालय

-

सुबह चार बजे ही पहुंची फोर्स, चार बुलडोजर, 21 साल से सरकारी जमीन पर बना था


सीतापुर। सरकारी जमीन पर बने सपा कार्यालय को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। सुबह चार बजे ही पांच थानों की फोर्स पहुंच गई। चार बुलडोजर लगाकर महज दो घंटे में ही पूरे भवन जमींदोज कर दिया गया। एक हॉल और दो कमरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। फिलहाल अभी मलबा हटाने का काम जारी है।

21 साल पहले करीब 2500 स्क्वायर फिट नजुल की जमीन पर सपा कार्यालय के संचालन के लिए पट्‌टा जारी किया गया था। पर चार महीने के बाद ही पट्‌टा निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद यहां पर कार्यालय का संचालन जारी था।

15 दिन पहले प्रशासन की ओर से सपा जिलाध्चयक्ष को ध्वस्तीकरण कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया था। रविवार तक का समय दिया गया था। हालांकि पहले ही भवन के जरूरती सामान हटा लिए गए थे। कार्रवाई के दौरान सपा का एक भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता मौके पर मौजूद नहीं दिखा। जिसके कारण ध्वस्तीकरण कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सीमा सिंह ने बताया कि 15 जनवरी 2005 को तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने टाउन हॉल परिसर की नजूल भूमि समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय संचालन के लिए करीब 2500 वर्ग फीट जमीन आवंटित की थी। इसके लिए मात्र 100 रुपए वार्षिक किराया निर्धारित किया गया था।

हालांकि कुछ ही महीनों बाद यह आवंटन विवादों में आ गया। जांच के दौरान आवंटन प्रक्रिया में नियमों और कानूनी प्रावधानों के पालन में अनियमितताएं सामने आईं। नगर पालिका परिषद ने 14 अप्रैल 2005 को उक्त आवंटन निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद नजूल भूमि पर सपा का जिला कार्यालय लगातार संचालित होता रहा। मामला वर्षों तक विभिन्न स्तरों पर विचाराधीन रहा। बाद में प्रशासन ने भूमि की स्थिति और स्वामित्व को लेकर कार्रवाई तेज की।

डीएम कोर्ट के आदेश के बाद चला बुलडोजर

मामले की सुनवाई के बाद 8 जून 2025 को जिलाधिकारी न्यायालय ने सपा कार्यालय को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने का आदेश दिया था। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन काफी समय से कार्रवाई की तैयारी कर रहा था। अंतिम आदेश मिलने के बाद ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया गया।

पांच बजे पहुंचा प्रशासन, चार जेसीबी ने शुरू की कार्रवाई

सोमवार सुबह चार बजे पांच थानों के 25 पुलिस कर्मी और 50 पीएसी जवान मौके पर पहुंच गए। पांच बजे नगर पालिका, राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम चार बुलडोजर लेकर टाउन हॉल परिसर पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही चार जेसीबी मशीनों ने एक साथ भवन को गिराना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे के भीतर पूरी इमारत जमींदोज कर दी गई। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सीमा सिंह, सदर एसडीएम डॉ. जर्नादन कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

कार्रवाई से पहले खाली कराया गया था भवन

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगने के बाद सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने करीब 24 घंटे पहले ही कार्यालय खाली करा दिया था। भवन में रखा फर्नीचर और अन्य सामान पहले ही हटा लिया गया था। इसी वजह से कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध या टकराव देखने को नहीं मिला।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts