HomeCRIME NEWSभाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार

भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार

-

अब्दुल्लापुर में हुसैनी बोर्ड पर कालिख पोतने का मामला, साथी फरार


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित सिंह का बेटा आयुष सिवाच अपने एक साथी के साथ गांव अब्दुल्लापुर में हुसैनी बोर्ड पर कालिख पोतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

रविवार देर रात करीब 12:30 बजे आयुष अपने साथी के साथ काली स्कॉर्पियो कार में अब्दुल्लापुर पहुंचा। दोनों ने चौक पर लगे हुसैनी बोर्ड पर कालिख पोत दी। गांव के लोगों ने इन्हें कालिख पोतते देख लिया और शोर मचा दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। आरोपी कार से भागने का प्रयास करने लगे। गांव के लोगों और पुलिस ने मिलकर उनका पीछा किया। कुछ दूर जाकर उनकी कार को रोक लिया गया। इस दौरान आयुष का साथी मौके से फरार हो गया, जबकि आयुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
भावनपुर थाने में गांव वालों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आयुष से पूछताछ कर उसके फरार साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी आयुष गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव अम्हेडा का रहने वाला है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts