HomeCRIME NEWSबुजुर्ग महिला ने बिटौड़े में घुसकर लगाई आग

बुजुर्ग महिला ने बिटौड़े में घुसकर लगाई आग

-

जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला, तड़प-तड़पकर दम तोड़ा, मानसिक रूप से थी बीमार


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना मार्ग पर सैनी गांव में 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने घर से कुछ दूरी पर बिटौड़े में घुसकर खुद को आग लगा ली। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। इंचौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंचौली थाना क्षेत्र स्थित सैनी गांव में 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला केला देवी पोते सुमित के साथ रह रही थी। पोते सुमित की मृतश्रित में सरकारी नौकरी है। लोगों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजे केला देवी घर से कुछ दूरी पर रखे अपने बिटौड़े के पास पहुंचीं।
लोगों की माने तो महिला ने बिटौड़े के साथ ही खुद को आग लगा ली। आसपास के बिटौड़े भी जलने लगे। आग लगते देख आसपास के लोग पहुंचे, उन्होंने बुजुर्ग महिला को जलते देखा। सूचना अग्निशमन दल और पुलिस को दी गई। आसपास के लोगों ने भी पानी से आग बुझाना शुरू किया।
किसी तरह महिला को बाहर निकाला। तब तक जलकर मौत हो चुकी थी।

इंचौली थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
परिजनों के मुताबिक केल देवी के पति मोहर सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। करीब चार साल पहले बागपत में असलह बाबू पोस्ट पर तैनात जिले सिंह की बीमारी के चलती मौत हो गई। अब परिवार में केला देवी पोते सुमित व उसके परिवार के साथ रह रही थी। बताया ये भी जा रहा ही कि केल देवी कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts