HomeAccident Newsसिपाही ने दो को कुचला, बिना टायर दौड़ाई कार

सिपाही ने दो को कुचला, बिना टायर दौड़ाई कार

-

पीछा कर लोगों ने पकड़ा, जमकर पीटा, पुलिस ने बचाया, नशे में था सिपाही


अमरोहा। एक सिपाही पर नशे की हालत में दो लोगों को अपनी कार से कुचलने का आरोप लगा है। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे में हुई। आरोपी सिपाही संजीव तोमर ने अपनी कार से अमित कुमार और रविंद्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी और पीड़ित तीनों डिडौली गांव के ही निवासी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद भी सिपाही ने कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी। इस दौरान उसकी कार का एक टायर निकल गया, लेकिन वह बिना टायर के ही कार को हाईवे पर दौड़ाता रहा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने सिपाही का पीछा किया और जोया टोल प्लाजा के पास उसकी कार को रोक लिया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी सिपाही की जमकर धुनाई कर दी।

सूचना मिलने पर डिडौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी सिपाही को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाने ले गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मामले में आरोपी सिपाही संजीव तोमर के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। डिडौली थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts