HomeTrendingयुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

-

परिजन हत्या का आरोप लगा रहे, पुलिस बता रही सड़क हादसा


बुलंदशहर। खुर्जा में निकटवर्ती गांव नेकपुर निवासी 22 वर्षीय युवक सनी की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित हत्या बताया है, जबकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनी अपने दोस्त गौरव के साथ बाइक पर खुर्जा से अपने गांव नेकपुर लौट रहा था। रास्ते में हुए हादसे में सनी की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सनी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता राकेश और अन्य परिजनों का आरोप है कि खुर्जा से लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रोका और जानलेवा हमला कर सनी की हत्या कर दी। पिता राकेश ने मीडिया से बातचीत में कुछ स्थानीय लोगों पर हमले की साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इन लोगों से उनकी पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। करीब तीन महीने पहले भी आरोपियों ने उन्हें और उनके दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक की मां और चाची ने भी न्याय की मांग करते हुए इसे सोची-समझी हत्या बताया।

दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन इस मामले को प्राथमिक रूप से सड़क दुर्घटना मान रहा है। पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

खुर्जा के क्षेत्राधिकारी ) शोभित कुमार ने बताया कि यह पूरी तरह से एक्सीडेंट की घटना है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस बात की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल इस संबंध में परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और मामले में हर पहलू से विस्तृत जांच की जा रही है।

फिलहाल, गांव नेकपुर में इस घटना को लेकर गहरा शोक है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और कथित दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts