निमार्णाधीन मॉल में मिला अर्धनग्न शव, दो आरोपी हिरासत में
गाजियाबाद। शुक्रवार को 7 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। उसकी लाश एक निमार्णाधीन मॉल के बेसमेंट के अंदर अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ मिली है। सिर और गले पर चोट के निशान हैं। परिजन ने बताया कि बच्ची शाम सात से गायब थी।
काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला पा रहा था। हम लोगों ने रात में ही थाने में जाकर सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। तब जाकर रात करीब 1 बजे उसकी लाश मिली। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई।
सूचना मिलते ही रात 2 बजे डीसीपी सिटी धवल जायवाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। उन्होंने घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्र किए। परिजन से घटना की जानकारी ली। उसके बाद उनकी तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात में करीब 10 बजे एक बच्ची के परिजन थाने आए थे। उन्होंने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं। दोनों मजदूर हैं। दोनों एक निर्माणधीन मॉल के अंदर काम करते हैं। मॉल परिसर के अंदर ही वे रहते भी हैं।
शाम सात बजे आखिरी बार अपनी बेटी को देखा था। उसके बाद से उनकी बेटी दिखाई नहीं दी। उन्होंने उसे काफी तलाशा लेकिन वो नहीं मिल रही है। जिसके बाद उसे तलाशने का काम शुरू किया गया।
पुलिस परिजन को लेकर निमार्णाधीन मॉल पहुंची। उन्होंने उनके साथ बच्ची को परिसर के अंदर खोजना शुरू किया। रात करीब 2 बजे बच्ची की लाश बेसमेंट के अंदर से बरामद हुई। उसके शरीर से खून बह रहा था। सिर और गले पर चोट के निशान थे।
इसके बाद फौरन मामले की जानकारी सीनियर्स को दी गई। थोड़ी देर बाद डीसीपी सिटी धवल जायवाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाया गया। उन्होंने परिजन से घटना की जानकारी ली। उसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मॉल में ही काम करने वाले दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। थोड़ी देर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोपहर 3 बजे के करीब उसका पोस्टमार्टम होगा।