HomeTrendingडीसीएम में घुसी तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

-

मरने वालों में आईटी कंपनी का मालिक भी शामिल, जिम कॉर्बेट घूमने जा रहे थे, तीन युवक गंभीर रूप से घायल


रामपुर। शनिवार को आईटी कंपनी के मालिक समेत चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। सभी उत्तराखंड घूमने के लिए जा रहे थे। सुबह 5 बजे उनकी ईको कार 100 की रफ्तार से खड़ी डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। अंदर फंसे लोग दर्द से तड़पते रहे।

हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें शवों के बीच फंसा खून से लथपथ युवक लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है। कह रहा है- भैया, बचा लो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों और घायलों को निकाला। नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। मृतकों में दिल्ली निवासी अभिषेक अग्निहोत्री (30), नीरज (24), सलाउद्दीन (35) और बागपत निवासी नीरज (24) शामिल हैं। अभिषेक अग्निहोत्री नोएडा में ‘इंडियन शॉप’ नाम की आईटी कंपनी चलाते थे। वह अपने कर्मचारियों और दोस्तों के साथ जिम कॉर्बेट पार्क जा रहे थे।

दोस्त पदम धीमान ने बताया कि अभिषेक के परिवार में पत्नी, 4 साल की एक बेटी और दो भाई हैं। वह आईटी कंपनी के मालिक थे। उनकी कंपनी दिल्ली-गुरुग्राम में कंप्यूटर सर्विस मुहैया कराती थी। अभिषेक अक्सर अपने स्टाफ को ट्रिप पर ले जाते थे। वीकेंड पर घूमने का प्लान था, इसलिए हम सभी शुक्रवार देर रात साथ में जिम कॉर्बेट के लिए निकले थे।

अभिषेक अपने छह कर्मचारियों के साथ ईको कार में थे। मैं और मेरे 4 दोस्त सियाज कार में थे। हादसे से कुछ देर पहले ही ईको कार का टायर पंचर हो गया था। उसे ठीक कराने में समय लगा। इस वजह से हम आगे निकल आए। कुछ देर तक पीछे उनकी गाड़ी दिखाई नहीं दी तो फोन कर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिला।

बाद में अभिषेक के मोबाइल पर दोबारा कॉल करने पर किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और हादसे की जानकारी दी। इसके बाद मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां देखा तो अभिषेक समेत 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में जतिन, विशाल और कमल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण कार की रफ्तार तेज होना और सुबह के समय चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts