HomeSports NewsCricket Newsमेरठ: ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी और आईटीआई क्रिकेट एकड़ेमी ने जीते अपने-अपने मुकाबले

मेरठ: ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी और आईटीआई क्रिकेट एकड़ेमी ने जीते अपने-अपने मुकाबले

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आईटीआई साकेत के मैदान पर खेले गए मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी और आईटीआई क्रिकेट एकड़ेमी ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। उनकी ओर से सागर ने 41 रन, धैर्य ने 42 रन, ऋतिक में 39 रन और दक्ष ने 38 रन बनाए।

 

 

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से गेंदबाजी में अनमोल, केशव और रिहान ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की टीम 19.5 ओवर में 175 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से देव शर्मा ने 49 रन, समीर ने 41 रन और अरनव और भाविक ने 35-35 रनों का योगदान दिया।

ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से वैभव ने चार विकेट लिए जबकि आरव ने तीन और आदित्य ने दो विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 22.5 ओवर में 201 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। उनकी ओर से दिव्यराज ने 45 रन, आदित्य ने 43 रन, रोनित ने 39 रन और हरीश ने 35 रनों का योगदान दिया।

आईटीआई की ओर से उत्कर्ष व अरमान अंसारी ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि कार्तिक और शिव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई क्रिकेट एकड़ेमी ने 24.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 बनाकर जीत हासिल की। उनकी ओर से आर्य ने 50 रन, रोहित ने 44 रन, अरमान अंसारी ने 40 रन और जय यादव ने 30 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी में कार्तिक, पार्थ और अभी ने दो-दो विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को भी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts